Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

वीडियो–लोग जुड़ते गए,कारवां बनता गया भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं-सासंद दीपक बैज

  जगदलपुर–देश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में खासा जोश देखा जा रहा है...जहां जहां से राहुल गांधी धरती को नापते हुए गुजरते है...लोगों...

 

जगदलपुर–देश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में खासा जोश देखा जा रहा है...जहां जहां से राहुल गांधी धरती को नापते हुए गुजरते है...लोगों का हुजुम अपने आप उनके साथ हो जाता है...ये वो लोग नहीं जो पैसे देकर बुलाएं गए...बल्कि अपने प्रिय नेता की इस अभूतपूर्व यात्रा के भागीदार बनाना चाहते है...हाल ही बस्तर सांसद दीपक बैज भी इस यात्रा में शामिल हुए...और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते देखे गए.... सांसद दीपक बैज का क्या रहा अनुभव,यात्रा के दौरान छग को लेकर क्या चर्चा हुई ...इन तमाम मसलों पर बात की

दीपक बैज ने इस यात्रा को देश की दिशा और दशा देने वाली यात्रा बताया...उनका कहना है कि लोगों में उमंग देखने को मिलती है...ये ऐतिहासिक यात्रा है...इससे देश में ...लोगों में बदलाव आएगा...दीपक बैज जब 5 दिन की यात्रा के साक्षी बने तो छग और मुख्यरुप से बस्तर पर राहुल गांधी से चर्चा हुई...साथ ही छग सरकार की योजनाओं और नीतियों की सराहना भी की...

हाल-फिलहाल ये यात्रा अभी रोक दी गई है...इस मसले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई तरह के आरोप भी लगाएं है...इस बारे में सांसद दीपक बैज का कहना है कि...बीजेपी को इस यात्रा को लेकर इतना अनुमान ही नहीं था...कि ये यात्रा इतनी लंबी चल सकेगी...और सफल होती दिखेगी...इसके अलावा और क्या आरोप लगाएं गए...साथ ही यात्रा के इन 9 दिनों के विराम की क्या वजह है जानते है दीपक बैज से....

9 दिन के इस विराम के बाद जब यात्रा शुरु होगी तो ...लोगों के उत्साह और उमंग का यही पैमाना रहेगा...जो शुरु से देखा जा रहा है...इस पर सासंद दीपक बैज ने बहुत ही सुंदर जवाब दिया....

छग में ये यात्रा होकर क्यों नहीं गई...क्या छग से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया...इस पर सासंद ने सफाई देते हुए कहा की यात्रा रोडमैप के हिसाब से ही चल रही है....और क्या कहा उन्होंने सुनिए..

यात्रा की सफलता को लेकर सांसद का कहना है कि..यात्रा राजनीतिक नहीं है...इसमें हर वर्ग से ..हर क्षेत्र से लोग आ रहें है...लेकिन इसका फायदा 2023 में मिलेगा ,ये वक्त बताएगा....लेकिन व्यक्तिगत तौर पर राहुल गांधी की छवि को जरुर फायदा होगा....

सांसद ने छग में राजनैतिक चहल पहल पर भी अपने विचार रखें...


No comments

//