जगदलपुर–जगदलपुर नगर निगम में महापौर के खिलाफ भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव जरूर खारिज हो गया है लेकिन अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ...
जगदलपुर–जगदलपुर नगर निगम में महापौर के खिलाफ भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव जरूर खारिज हो गया है लेकिन अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है बुधवार को राजीव भवन में संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफिरा साहू शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रवार्ता कर भाजपा के आरोपों को लेकर पलटवार किया ।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्षदों का समर्थन साबित न कर पाने के बाद कलेक्टर विजय दयाराम ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था हालांकि बहुमत होने के बावजूद कांग्रेसी पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करने को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने भी कांग्रेस में गुटबाजी होने का आरोप लगाया था बता दें कि भ्रष्टाचार और पार्षदों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के ओर से लाया गया था।
बुधवार को राजीव भवन में आयोजित पत्र वार्ता में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर पलटवार किया शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा जरूर भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था लेकिन आज तक भाजपा एक भी भ्रष्टाचार को साबित नहीं कर पाई भाजपा के आरोप बेबुनियाद थे सुशील वहीं पार्षदों के साथ भेदभाव किए जाने के आप पर सुशील मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी के पार्षद संजय पांडे की वार्ड में एक करोड रुपए के विकास कार्य हुए हैं सत्ता पक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने कभी भी भेदभाव नहीं किया। वही और अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करने को लेकर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कांग्रेस के पार्षद एकजुट है उन्होंने भाजपा पर मुद्दाहीन होने का आरोप लगाया जबकि राजीव शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी को अपने शासनकाल में हुए भ्रष्टाचारों को याद करना चाहिए। इस दौरान सुशील मोरनी जानकारी देते हुए बताया कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद रायपुर गए हुए थे और कम से मुलाकात कर जगदलपुर के विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई इस कारण कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा नहीं लिया।
No comments