Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

यूनिसेफ दक्षिण एशिया के अधिकारियों ने किया स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

  केशकाल– यूनिसेफ की ओर से केशकाल पहुंचे दक्षिण एशिया के अधिकारियों के दल ने मंगलवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बांधापारा एवं हर्रापड़...

 

केशकाल– यूनिसेफ की ओर से केशकाल पहुंचे दक्षिण एशिया के अधिकारियों के दल ने मंगलवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बांधापारा एवं हर्रापड़ाव आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के इस दल में मुख्य रूप से मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी यूनिसेफ लुइज़ी डैक्विनो,  छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब ज़ैकारीया, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेष ज्ञगजेंद्र सिंह, रेने एहोनु एक्पिनी, गुंटर बूसरी, चोल थाबो आयुल शामिल थे। 

इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानीनों व एएनएम बहनों से चर्चा करते हुए VHSND और एनीमिया मुक्त कोंडागांव के बारे में जानकारी लिया। साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान योग, टीकाकरण, अनीमिया मुक्त कोंडागांव के कार्यों के बारे में भी विस्तृत चर्चा किया। इस दौरे के माध्यम से अधिकारियों ने तीन वर्गों में (बचपन, युवा वयस्क, और वृद्ध वयस्क) कैसे परियोजना द्वारा सहायता प्राप्त हो रही है। स्कूलों में स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता कैसे पैदा की जा रही है और समुदाय में कैसे सहायता पहुँचा रहा है, इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

इस दौरान मुख्य रूप से कोण्डागांव के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रूद्र कश्यप, बीएमओ डॉ. ए.एल. रोहलेडर, सीडीपीओ दीगेश बघेल, बीपीएम उमेश मरकाम, प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments

//