Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

जगदलपुर का गांधी मैदान (हाता ग्राउंड) हो रहा बदहाल...जनप्रतिनिधि मौन

  जगदलपुर–जगदलपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च तो किए गए लेकिन खेल सुविधाओं से खिलाड़ी अब भी वंचित है खेल मैदान ...

 

जगदलपुर–जगदलपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च तो किए गए लेकिन खेल सुविधाओं से खिलाड़ी अब भी वंचित है खेल मैदान भी बदहाली के कगार पर पहुंच चुके है ढ़ाई वर्षी पूर्व शहर के गांधी मैदान जिसे शहर के लोग हाता ग्राउंड के रूप में जानते है इसका उन्नयन किया गया था लेकिन खेल मैदान में जहां तहां घास उगी हुई देखी जा सकती है इसे अंदाजा लगाया जा सकता है की लंबे समय से खिलाड़ी इस मैदान पर उतरे।


मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने 25 जनवरी 2021 को जगदलपुर स्थित गांधी मैदान (हाता ग्राउंड) के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया  था  शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी द्वारा प्राप्त सीएसआर की 74 लाख रूपए की राषि से इस खेल मैदान का उन्नयन किया गया था। लगभग सवा तीन एकड़ के इस मैदान में 650 दर्षकों के बैठने की क्षमता है। 



र्शक छोड़िए इस खेल मैदान में अब खिलाड़ी दिख जाएं यही बड़ी बात है जिला प्रशासन के द्वारा खेल मैदान के देखने का और संचालन को लेकर समिति भी गठित की गई थी फिर मैदान में आने वाले खिलाड़ियों को शुल्क भी देना पड़ता है पूर्व में इसका विरोध भी हुआ था लेकिन जिला प्रशासन ने रखरखाव की बात कहते हुए शुल्क को जायज बताया था लेकिन अब खेल मैदान की बदहाली ने एक बार फिर खेल सुविधाओं को लेकर प्रश्न खड़ा कर दिया है

No comments

//