Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

ब्रेकिंग
latest
//

जगदलपुर पूर्व महापौर जतिन जयसवाल के कार्यकाल में हुआ सिर्फ भ्रष्टाचार...निष्क्रिय उम्मीदवार को कांग्रेस ने दिया टिकट–संजय पांडे

  जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जगदलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व म...

 

जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जगदलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व महापौर जतिन जयसवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोपों का पुलिंदा खोल दिया है संजय पांडे ने आरोप लगाया है की महापौर रहते जतिन जयसवाल ने जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास में ढेले भर का भी योगदान नही दिया बल्कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार जमकर हुआ। जगदलपुर के भाजपा के फायरब्रांड नेता के रूप में पहचान रखने वाले संजय पांडे यही नही रुके उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार जतिन जयसवाल के ऊपर ओर
भी कई आरोप लगाए।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में संजय पांडे के तीखे तेवर देखने को मिले संजय पांडे का कहना है कि कांग्रेस के उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने अपने महापौर के कार्यकाल में एक भी ऐसा काम नही किया जो वो गिना सके जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व महापौर किरण देव के कार्यकाल के दौरान शहर में कई ऐसे विकास कार्य हुए जिनसे शहर की सूरत बदल गई संजय पांडे ने बताया किरण देव के कार्यकाल के दौरान नया बस स्टैंड का निर्माण वीर सावरकर भवन, सुभाष चंद्र बोस तरणताल, चौपाटी निर्माण सहित कई विकास कार्य हुए 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे ने जगदलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा जतिन जायसवाल को टिकट दिए जाने को लेकर तंज भी कसा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जगदलपुर में चार-चार लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया लेकिन जब टिकट देने की बारी आई तब पार्टी में निष्क्रिय रहने वाले जतिन जायसवाल को टिकट दे दी गई संजय पांडे ने जतिन जयसवाल को कांग्रेस के नेता के स्थान पर उन्हें उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के गुट का बताया।

No comments

//