Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बड़ी खबर–जगदलपुर में महापौर आखिर क्यूं हुई आयुक्त के खिलाफ.....भाजपा का आरोप निगम में कमीशन खोरी

  जगदलपुर–जगदलपुर नगर निगम में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पसंदीदा अधिकारियों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है महापौर सफिरा साहू ने निगम आयु...


 जगदलपुर–जगदलपुर नगर निगम में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पसंदीदा अधिकारियों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है महापौर सफिरा साहू ने निगम आयुक्त हरीश मंडावी और कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, दोनों अधिकारियों के ऊपर अव्यवहारिक होने का आरोप लगाते हुए बस्तर कलेक्टर को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है। महापौर एवं अध्यक्षा ने नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही है।



इस पूरे घटनाक्रम को लेकर महापौर सफिरा साहू ने कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं दिया है लेकिन महापौर सफिरा साहू और नगर निगम अध्यक्षा कविता साहू सहित अन्य पार्षदों के हस्ताक्षर वाला लेटर सामने आने के बाद नगर निगम के अंदर सत्ता धारी कांग्रेस और अधिकारियों के बीच जारी तनातनी अब छुपने वाली नही है। हमारे सूत्र बता रहे है की महापौर और अन्य कांग्रेसी पार्षद नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों में पूछ परख नही होने से नाराज है बताया जा रहा है की दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग महापौर और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री से भी कर दी है सीएम की और से महापौर को आश्वासन दिया गया है। इस बीच महापौर सफीरा साहू और अन्य पार्षदों ने कलेक्टर से दोनों अधिकारियों की लिखित शिकायत की है। 

खबर यह भी आ रही है की महापौर सफीरा साहू ने संगठन को भी इस मामले में अल्टीमेटम दे दिया है सूत्र बता रहे है की महापौर ने आयुक्त और कार्यपालन अभियंता को नही हटाएं जाने पर इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। 

पूरे मामले में भाजपा ने महापौर सफिरा साहू पर गैर जरूरी विवाद खड़ा कर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कांग्रेस के शासन में रिकॉर्ड आयुक्त बदले गए जिसके कारण नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए अब कमीशनखोरी के चक्कर में महापौर और निगम अध्यक्षा ने आयुक्त और कार्यपालन अभियंता की शिकायत की जा रही है।


No comments

//