जगदलपुर–जगदलपुर नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद राजीव भवन पंहुच चुका है महापौर सफिरा साहू और अन्य पार्षदों न...
जगदलपुर–जगदलपुर नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद राजीव भवन पंहुच चुका है महापौर सफिरा साहू और अन्य पार्षदों ने कलेक्टर से नगर निगम आयुक्त हरीश मंडावी और कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा पर कार्यवाही की मांग दो दिन पहले की थी अब खबर आ रही है की यह विवाद राजीव भवन पंहुच चुका है महापौर और पार्षदों ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य से मुलाकात की हालांकि महापौर और कांग्रेस शहर अध्यक्ष के बीच क्या बात चीत हुई इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने हाल ही में अपना पद संभाला है सूत्रों से जानकारी मिल रही है की सुशील संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर विवाद में पड़ना नहीं चाहते है
आचार संहिता कुछ ही दिन में लागू हो जायेगी ऐसे में सत्ता में सत्ता धारी कांग्रेस के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से किसी भी स्थिति में कोई विवाद नहीं चाहते जबकि महापौर सफिरा साहू और कुछ पार्षद आयुक्त और कार्यपालन अभियंता को हटाए जाने पर आड़े हुए है निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विवाद आखिर क्यों इतना गहराता जा रहा है इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है महापौर भी इस मामले में मीडिया से दूरी बनाएं हुए है उन्हें सरकार और संगठन से भी इस मामले में कोई सहयोग मिलता नहीं दिख रहा है।
नगर निगम में बदली स्थिति
ऐसा बताया जाता है की पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर निगम की सरकार पर अच्छी पकड़ रखते थे सत्ता और संगठन के बीच राजीव शर्मा ने पुल का भी काम किया था लेकिन राजीव शर्मा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नगर निगम में काफी कुछ बदलाव देखा जा रहा है लगातार अधिकारियों के बदलने के चलते भी महापौर अधिकारियों से मन माफिक काम नही करवा पा रही विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी अब अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से दूरी बनानी शुरू कर दी बताया जा रहा है की विवाद की जड़े गहरी होती जा रही है।
No comments